हाथरस, मार्च 25 -- विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायतों के 66 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सीएचओ एवं समाजसेवियों को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने सीडीओ पीएन दीक्षित के साथ प्रतीक चिन्ह के रूप में गांँधीजी की प्रतिमा तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा 10 क्षय रोगियों को पोषण ढलिया वितरित कर गोद लिया और कलेक्ट्रेट परिसर से निःक्षय वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पोषण पोटली प्रदान करने का कार्य जो विभिन्न संस्थाएं कर रही हैं, वह अपने आप में गर्व की बात है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि आने वाले सम...