पाकुड़, अक्टूबर 6 -- प्रखंड संसाधन केंद्र गढ़बाड़ी-महेशपुर के सभागार में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मुक्त जनजातीय अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में उक्त अभियान को प्रभावी ढंग से संचालन में सहयोग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एनीमिया मुक्त भारत और पौधा रोपण पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में पीरामल स्वास्थ्य के बीपीएम कृष्णा कुमार पोद्दार ने टीबी मुक्त जनजातीय अभियान के मूल उद्देश्य को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से स्वास...