बलिया, मार्च 24 -- बलिया। विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न ब्लाकों के 80 पंचायतों को टीवी मुक्त घोषित करते हुए संबंधित प्रधानों को गांधी प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ ओजस्वी राज की अध्यक्षता में प्रभारी सीएमओ डा. आनंद कुमार सिंह ने किया। प्रभारी सीएमओ ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्षय रोग है, जिसके खिलाफ सभी को मुहिम छेड़नी पड़ेगी। इसी क्रम में पूरे देश में टीवी मुक्त भारत अभियान वी टू का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया हैं।बताया कि सरकार का टीवी मुक्त अभियान के प्रति उठाया गया कदम तभी साकार होगा। जब एक-एक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझेगा। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.