अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। टीबी मुक्त घोषित करने के लिए 114 ग्राम पंचायतों का वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इन गांवो में भ्रमण करके टीम कई बिन्दुओं को चेक करेगी। जिसके बाद वह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी। सीएमओ इस रिपोर्ट को जिलाधिकारी को सौंपेगे। इसके बाद जिलाधिकारी रिपोर्ट के अनुसार मिले गांवों को टीबी मुक्त होने की घोषणा करेंगे। जिला क्षयरोग अधिकारी डा. संदीप शुक्ला ने बताया कि इसके लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इससे पहले 2023 में 18 व 2024 में 60 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त शासन स्तर से घोषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 161 पंचायतों का चयन किया गया था, बाद में नया क्राइटेरिया आने के बाद 114 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त का दावा किया गया। टीम बनाकर वेरीफिकेशन के लिए भेजा जा रहा ह...