मुरादाबाद, मार्च 24 -- अंतर्राष्ट्रीय क्षयरोग दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जनपद में टीबी मुक्त घोषित हुईं 27 ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित किए गए। एडी हेल्थ डॉ.आशु अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर प्रकाश डाला। सीएमओ डॉ.कुलदीप सिंह ने टीबी के मरीजों को पोषण किट बांटी। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.एनके कुरैचिया, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक शर्मा, जिला समन्वयक डॉ.मो.जावेद, डॉ.संजीव बेलवाल, डॉ.आरके शर्मा आदि मौजूद रहे। लाइनपार स्थित राजकीय केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को क्षयरोग के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...