टीबी मुक्त गांव होने पर ग्राम प्रधान को किया सम्मानित
बुलंदशहर, मई 23 -- गौतमबुद्धनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली जहांगीरपुर देहात गांव को टीबी मुक्त होने ग्राम प्रधान को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान श्रीनिवास ने बताया कि वर्ष 2025 में लक्षण के आधार पर 81 संदिग्ध लोगों की जांच की गई थी, जिसमें दो मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। नियमित उपचार और आहार मिलने पर दोनों मरीज टीबी से मुक्त हो गए हैं। इसी के चलते शुक्रवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के विकास भवन में सीडीओ प्रियंका की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जहांगीरपुर देहात को वर्ष 2025 में टीबी से मुक्त होने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डीटीओ डॉ. आरपी सिंह, एसटीएस अशोक सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.