सोनभद्र, मार्च 16 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के सतबहनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के पास सोमवार को टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग रेणुकूट और जिला स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति जागरूक करना और समाज को इस बीमारी से मुक्त बनाना था। इस दौरान कलाकारों ने कठपुतली शो, जादू के खेल और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अत्यंत रोचक ढंग से टीबी के लक्षणों और इसके उपचार के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पंचायत को टीबी मुक्त बनाने ...