मऊ, अप्रैल 20 -- मऊ, संवाददाता। जनपद टीबी जैसी घातक बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 24 मार्च से शुरू हुए 100 दिवसीय 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत उच्च जोखिम वाले इलाकों में मरीजों की जांच और उपचार संबंधी गतिविधियां तेज हो गई है। सीएमओ और जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देश पर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और गांवों में लगातार स्क्रीनिंग शिविर लग रहे हैं, जहां ग्रामीणों को जांच और उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। अनियमित दिनचर्या, खानपान और धूम्रपान लोगों को टीबी का शिकार बना रहा है। संक्रामक रोग टीबी को कई बार लोग सामान्य बीमारी मान कर अनदेखा कर देते हैं। जिससे बीमारी एडवांस स्टेज में पहुंच जाती है। ऐसे में लोगों का समय पर जांच और उपचार हो सके इसके लिए जनपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.