टीबी मुक्त अभियान में वाराणसी मंडल प्रदेश में अव्वल
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में वाराणसी मंडल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 24 मार्च से पांच जुलाई के बीच चले अभियान में टीबी की स्क्रीनिंग, जांच एवं उपचार दिया गया। अभियान में वाराणसी मंडल के चार जिलों वाराणसी, चंदौली, जौनपुर एवं गाजीपुर में एक्स-रे परीक्षण, नॉट मशीन से माइक्रोबायोलॉजी जांच, मरीजों के परिवार के सदस्यों की जांच तथा टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण किया गया। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके संभावित टीबी मरीजों की पहचान की गई। चिन्हित मरीजों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों, कर्मचारियों के योगदान के कारण यह संभव हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.