मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। टीबी मुक्त अभियान में जिले को राज्य में तीसरा स्थान मिला है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सीके दास ने बताया तीसरा स्थान मिलने पर जिले को राज्यपाल के हाथों अवार्ड मिला। यह अवार्ड सीएस डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सीके दास और डीपीएम रेहान अशरफ ने लिया। डॉ. दास ने बताया कि अभियान के तहत जिले की 86 पंचायतों को टीबी मुक्त किया गया है। इन पंचायतों में अब एक हजार की आबादी पर एक से कम टीबी के मरीज हैं। मार्च महीने से टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन सम्मानित यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...