टीबी मुक्त अभियान में ग्राम प्रधान बनेंगे निक्षय मित्र
हरिद्वार, जुलाई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग ने संयुक्त पहल तेज कर दी है। मंगलवार को विकास भवन रोशनाबाद में वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुँवर ने जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा खान से मुलाकात कर टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति और आगामी रणनीति पर चर्चा की। डॉ. रमेश कुँवर ने बताया कि वर्ष 2025 में हरिद्वार की 65 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें आठ ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, 10 को रजत और 47 ग्राम पंचायतों को कांस्य श्रेणी का सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों को निक्षय मित्र बनाकर टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार के साथ पोषण और सामाजिक सहयोग भी मिल सके। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.