हमीरपुर, मई 2 -- बिवार। टीबी मुक्त अभियान के तहत उमरी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर 95 संभावित मरीजों की जांच की गई। टीबी मुक्त भारत के सौ दिवसीय अभियान के तहत उमरी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विशेष जांच शिविर लगा। जिसमें हमीरपुर से आई क्षय रोग विभाग की टीम ने कैंप लगाकर 95 संभावित मरीजों की जांच की। इनमें 25 पुरुष और 70 महिला/बालिका थीं। इन सभी के एक्स रे किए गए। कैंप में एसटीएस ओमकार रैकवार, एक्सरे टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, सीएचओ प्रियंका व एएनएम प्रभा देवी तथा आशाएं मौजूद रहीं। एसटीएस ओमप्रकाश ने बताया कि 14 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का एक्स-रे किया गया है। जिसमें शाश्वत शांति इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं भी शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.