देहरादून, जून 20 -- पौड़ी। अनिल भट्ट डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। डीएम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए 7 जुलाई तक शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें। टीबी रोग की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में 762 गांव स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किए हुए हैं। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त अभियान को मिशन मोड पर संचालित करे विभाग:डीएम समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निक्षय मित्रों के नामांकन व सूचीकरण में तेजी लाने को कहा। शेष बचे गांवों को कवर करने के लिए शीघ्र रोस्टर तैयार करने और प्रतिदिन कम से कम तीन गांवों में टीबी स्क्रीनिंग अ...