टीबी मुक्त अभियान के लिए बैठक
आरा, जुलाई 3 -- पीरो, संवाद सूत्र। टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता को ले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पीरो में तैयारी समिति की बैठक के दौरान अहम फैसले लिये गये। शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अशोक कुमार ने की और संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता को क्षेत्रवार टास्क सौंपा गया और टीबी रोग के शिकार मरीजों की तलाश करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि कुमार ने बताया कि जांच का कार्य छह चक्र में 31 जुलाई तक किया जायेगा। बीडीओ अशोक कुमार के अनुसार प्रत्येक सीएचओ अपने-अपने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कवरेज एरिया में सघन जांच करेंगे और नियमित रिपोर्ट देंगे। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश यह भी पढ़ें- किशनगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.