टीबी मुक्त अभियान के तहत 67 लोगों की हुई जांच
कटिहार, जून 10 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डंडखोरा पंचायत स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उरांव टोला में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला यक्ष्मा केंद्र की जांच टीम ने संभावित टीबी रोगियों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान कुल 67 लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच की गई। सीएचओ नरेंद्र कुमार, राज कुमार, अनुराधा सिन्हा ने लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। जांच के दौरान खांसी, बुखार, वजन में कमी तथा अन्य लक्षणों से संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक परीक्षण किए गए। संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 9 जगहों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.