टीबी मुक्त अभियान के तहत 233 गांव में लगा विशेष कैंप
भदोही, जून 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में सौ दिवसीय टीबी रोगी खोजो विशेष अभियान चल रहा है। 81वें दिन मंगलवार तक कुल 233 ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित हो चुका है। क्षय रोग विभाग द्वारा 233 गांव में हजारों टीबी के संदिग्ध रोगियों का एक्स रे समेत अन्य जांच हुआ जिसमें मात्र 50 ही टीबी रोगी मिले। जिले में कुल 950 टीबी से पीड़ित मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में टीबी का संक्रमण बहुत कम हो गया है। सौ दिन तक चलने वाले अभियान में मंगलवार को 81 दिन पूरा हुआ। अभियान में 233 गांव में गठित टीम द्वारा कैंप आयोजित हुआ है। जिसमें एक्स रे, बलगम जांच, कमजोर शरीर वाले समेत हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें मात्र 50 लोग ऐसे मिले जिनमें टीबी रोग का लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.