मुंगेर, मई 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अब जिले में 100 दिनों का विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है, जो आगामी एक जुलाई तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने गुरुवार को बताया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह के भीतर प्रत्येक एक हजार की आबादी पर कम से कम 50 संभावित मरीजों की लाइनलिस्टिंग करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- टीबी जांच शिविर में 267 की स्क्रीनिंग, 57 संदिग्ध मरीज चिह्नित इस सूची के तैयार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से सभी संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी।जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.