गिरडीह, अप्रैल 3 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 100 डे टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत जिला यक्ष्मा केन्द्र गिरिडीह के सहयोग से सीएचसी गांडेय के चिकित्सा पदाधिकारी अबु कासिफ हसन के नेतृत्व में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच अभियान में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में जिला यक्ष्मा केंद्र के एक्स-रे टेक्नीशियन दीपक कुमार गुप्ता एवं शिरीष कुमार मिश्रा ने पहली बार हैंड-हेल्ड एक्स्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया। इस मशीन की सहायता से 76 संदिग्ध मरीजों की मौके पर ही निःशुल्क एक्स-रे की गयी। इसके साथ ही टीबी विभाग के एसटीएलएस वरुण सिंह ने 100 सस्पेक्टेड मरीजों के बलगम का सैंपल संग्रह किया। टीबी के अलावा अन्य बीमारियों की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.