मुंगेर, जून 22 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों पर गाज गिरी है। सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू द्वारा बुलाई गई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले पांच कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सिविल सर्जन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित सीएचओ के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ​इन स्वास्थ्य केंद्रों के सीएचओ पर गिरी गाजः यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त अभियान: समीक्षा बैठक से नदारद 5 सीएचओ से सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरणस्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी ​जमालपुर प्रखंड: एचडब्लूसी बरमसिया ​धरहरा प्रखंड: एचडब्लूसी दरियापुर एवं एचडब्लूसी लडैयाटांड ​संग्राम...