हाजीपुर, अप्रैल 8 -- महुआ। टीबी मुक्ति को लेकर महुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 9 में मंगलवार को अभियान चलाकर रोगियों की खोज की गई। इस मौके पर यहां सघन जांच अभियान चलाया गया। महुआ अस्पताल से पहुंची मेडिकल टीम ने टीबी रोगी खोज के लिए दर्जनों लोगों की जांच की। यह कार्यक्रम नगर पार्षद प्रतिनिधि वसीम के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें एएनएम,स्वास्थ्य कर्मी और आशा कर्मी शामिल हुए। बताया गया कि टीबी मुक्त भारत को लेकर यह अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। टीबी रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सेवा दी जाएगी। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ लोगों ने टीबी हारेगा देश जीतेगा कि नारे भी लगाए। इस मौके पर टीबी रोगियों को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। महुआ-04-महुआ नप के वार्ड संख्या 9 में टीबी मरीज खोज को लेकर लगाया गया शिविर में...