टीबी मरीज खोजो अभियान में अब नशा करने वालों पर फोकस
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। जिले में चल रहे टीबी मरीज खोजो अभियान को स्वास्थ्य विभाग ने और अधिक व्यापक बना दिया है। अब अभियान के तहत उन लोगों की विशेष रूप से जांच कराई जा रही है जो बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और शराब का सेवन करते हैं। इसके साथ ही परिवार में पहले से किसी गंभीर बीमारी या टीबी के मरीज होने की जानकारी लेकर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। टीबी मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए घर-घर सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। आशा और स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रही हैं। लंबे समय से खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी जा रही है। अभियान के दौरान जोखिम वाले लोगों को चिन्हित कर उनका बलगम परीक्षण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.