जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को साकची रेडक्रॉस भवन में पोषण किट का वितरण होगा। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 47 महीने लगातार विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों के सीएसआर कार्यक्रम के तहत टीबी मरीजो को एक माह का पोषण किट मुहैया कराने का अभियान जारी है। इधर, रेडक्रॉस सोसाईटी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 3 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 19 से 21 जून तक संध्या 4 बजे से 6 बजे तक 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...