टीबी मरीजों तक एक्सरे लेकर गांव पहुचेंगे डॉक्टर
कौशाम्बी, मई 14 -- क्षय रोग विभाग ने टीबी मरीजों की जांच के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब टीम गांव में कैंप लगाएगी। शिविर में मरीजों को चिह्नित करने के लिए उनका एक्सरे भी होगा। इसके सारे इंतजाम हो चुके हैं। इससे मरीजों को कई सहूलियतें मिलेंगी। अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की भी पहचान अन्य जांचों के जरिए होगी। टीबी के मरीजों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। पहले मरीजों को जांच के लिए सीएचसी अथवा पीएचसी बुलाया जाता था। यहां बलगम की जांच के बाद एक्सरे भी किया जाता था। सीएचसी व पीएचसी तक ऐसे मरीजों को पहुंचाने में तमाम दिक्कतें होती थीं। मरीज भी जाने से इनकार कर देते थे। इससे बीमारी काबू में नहीं आ रही थी। अब इस समस्या का समाधान विभाग ने खोज निकाला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब गांव-गांव कैंप लगाया जाएगा। इसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.