टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण पोटलियां, छह माह चलेगा अभियान
लखनऊ, सितम्बर 17 -- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 17 सितंबर को टीबी मरीजों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रदेशव्यापी अभियान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. रवि शंकर वर्मा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे। अभियान के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वेच्छा से योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 टीबी मरीजों को विश्वविद्यालय की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.