टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट
सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित पोषण से मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली देने की अपील कार्यक्रम में डॉ. कपिल देव, राजकमल अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, देवेंद्र बंसल, डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ. पूजा खन्ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.