टीबी मरीजों को वितरित की गईं पोषण किट, नियमित दवा लेने की दी सलाह
औरैया, जून 30 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा में मंगलवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत छह टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान मरीजों को नियमित दवा लेने, पौष्टिक आहार अपनाने और दवा का पूरा कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने मरीजों को पोषण किट वितरित करते हुए कहा कि टीबी अब पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है। इसके लिए जरूरी है कि मरीज समय पर जांच कराएं, नियमित रूप से दवा लें और बीच में इलाज न छोड़ें। उन्होंने बताया कि पोषण किट का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाना है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.