रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को सदर अस्पताल एवं रिम्स में इलाजरत टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आरके एचआईवी रिसर्च एंड केयर सेंटर के सहयोग से किया गया, जिसमें कुल 300 टीबी मरीजों को पोषण किट प्रदान किया गया। सदर अस्पताल में 250 तथा रिम्स में 50 टीबी मरीजों को इस योजना का लाभ मिला। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. एस. बास्की एवं डीपीसी राकेश कुमार राय ने मरीजों को पोषण आहार किट सौंपते हुए उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, रिम्स में डॉ. बृजेश मिश्रा की मौजूदगी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...