टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट
जौनपुर, अगस्त 29 -- जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर मेन की ओर से सायमा खान की स्मृति में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए गए टीबी मरीजों को शुक्रवार को पोषण किट वितरित की गई। किट में प्रोटीन पाउडर, मूंग दाल, सोयाबीन, चना, गुड़, सत्तू, मूंगफली, लाई और नहाने व कपड़े धोने का साबुन शामिल था। संयोजक शकील अहमद ने कहा कि टीबी के उपचार में दवा के साथ पौष्टिक आहार और चिकित्सकीय सलाह का पालन जरूरी है। समय पर जांच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। चीफ सेक्रेट्री सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि उचित पोषण मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उपचार के दौरान कमजोरी दूर करने में सहायक होता है। संस्थाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.