रायबरेली, अप्रैल 21 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर के सिविल लाइन चौराहे के पास स्थिति रायबरेली क्लब में टीबी रोग को जड़ से मिटाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे समाजिक संगठनों के साथ एसबीआई बैंक व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों को जागरूकता करते हुए टीबी बीमारी को जड़ से मिटाने का संकल्प लिए जाने के साथ रोगियों को पोषण किट दी गई। रायबरेली क्लब में मंगलवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपियन पद्मश्री सुधा सिंह रही। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है लेकिन इसका इलाज अस्पतालों में उपलब्ध है। इसमें टीबी रोग की समय पर जांच, नियमित दवा और उचित पोषण से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं तथा मरीजों के स...