टीबी मरीजों को बांटी गईं पोषण पोटलियां, जनसहयोग से मिला उपचार को संबल
पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत, संवाददाता। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षय रोग (टीबी) से ग्रसित 12 मरीजों को पोषण पोटलियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजय गंगवार ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और सीएमओ डॉ. बीसी पंत की मौजूदगी में मरीजों को पोषण किट प्रदान कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी।जिला क्षय रोग केंद्र की ओर से संचालित कार्यक्रम में वितरित की गई पोषण पोटलियां शहर के विभिन्न समाजसेवियों और व्यापारियों के सहयोग से उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें पवन स्वीट के स्वामी श्रवण कुमार और राजेश कुमार ने चार, देव स्टेशनरी के रवि देव शर्मा ने दो, खालसा एंपोरियम के अवनीत कोहली, अनिल महेंद्रु, जगदीश सक्सेना, मैनी कलेक्शन के अनिल मैनी, उनकी धर्मपत्नी शशि मैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.