टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई
मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- मिर्जापुर। सीएमओ डा. सीएल वर्मा की पहल पर जिले में उपचाराधीन 501 टीबी मरीजों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से पोषण पोटली वितरित की गई। बुधवार को सीखड़ सीएचसी पर 25 मरीजों को पोटली देकर जागरूक किया गया। जिला कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने टीबी के लक्षण, नि:शुल्क इलाज और नियमित दवा लेने की सलाह दी। सीएचसी प्रभारी डॉ. भरत यादव ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है, मरीज नियमित दवा और सही खानपान अपनाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.