टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण में रामगढ़ बना झारखंड का नंबर-1, निक्षय मित्र अभियान की राज्यभर में सराहना
रामगढ़, जुलाई 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को रफ्तार,3.99 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिले ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण में रामगढ़ पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह सफलता उपायुक्त ऋतुराज के नेतृत्व, जिला प्रशासन के सतत प्रयासों और निक्षय मित्रों के सक्रिय सहयोग का परिणाम है। जिले में अब तक 173 निक्षय मित्र अभियान से जुड़ चुके हैं, जिनके सहयोग से सभी इलाजरत टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा रही है। उपायुक्त की पहल पर निक्षय मित्र बैंक खाता भी खोला गया है, जिसमें पदाधिकारी, कर्मचारी, औद्योगिक प्रतिष्ठान, निजी संस्थान और समाजसेवी आर्थिक सहयोग देकर निक्षय मित्र बन रहे हैं। इस अभिनव पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.