टीबी मरीजों को नहीं मिल रही योजना की धनराशि
गोंडा, मई 21 -- रामापुर। सीएचसी में टीबी रोगियों को सरकार की ओर से मिलने वाला निक्षय पोषण योजना भत्ता पिछले छह महीनों से अटका हुआ है। टीबी मरीजों को बेहतर खान-पान और पौष्टिक आहार के लिए प्रति माह लगभग 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती थी। कई मरीजों का पूरा इलाज भी खत्म हो चुका है लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इदू राणा ने बताया कि फंड आते ही सभी लाभार्थियों को उनके भत्ते की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.