टीबी मरीजों को नहीं मिल रहा पोषण भत्ता
लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं में पिछले करीब आठ माह से बजट जारी न होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बजट के अभाव में कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।टीबी मरीजों को मिलने वाला पोषण भत्ता लंबे समय से लंबित है। जिससे कमजोर वर्ग के मरीजों की स्थिति और कठिन हो गई है। उन्हें हर माह एक हजार रुपये पोषण भत्ते के रूप में देना का प्राविधान है। गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए जारी किए जाने वाले ई-वाउचर भी ठप पड़े हैं, जिससे उन्हें निजी खर्च उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सीएचसी में करीब आठ साल से अल्ट्रासाउंड जांच ठप जिले की छह सीएचसी अलीगंज, आलमबाग चंदरनगर, कैसरबाग रेडक्रॉस, सिल्वर जुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.