जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर । टीबी मुक्त भारत की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री टीबी फ्री इंडिया पिछले चार वर्षों से जिले में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा चलायी जा रही है। अभियान के तहत जरूरतमंद टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्रियों का एक महीने का सामान एवं विटामिन पोषण किट के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कड़ी का 44वां पोषण किट वितरण 18 मार्च को टीबी मरीजों के बीच रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन साकची से किया जायेगा। इस अवसर पर टीबी मरीजों के बीच उनकी जरूरत के पहनने योग्य कपड़े भी वितरित किये जायेंगे। इस दौरान टीबी मरीजों के समन्वय हेतु जिला टीबी नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्...