बेगुसराय, अगस्त 3 -- खोदावंदपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को चिह्नित 54 मरीजों के बीच निश्चय पोषाहार किट का वितरण किया गया। खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल प्रसाद ने इस किट का वितरण किया। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गत 6 जुलाई से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ब्राउन बिटी, बरौनी रिफाइनरी के सौजन्य से टीबी मरीजों को सुधा दूध, बादाम गिरी, चिनिया बदाम, निकिला, मखाना आदि पौष्टिक चीजों का कीट उपलब्ध कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...