टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली देने की अपील
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। सीएमओ डा. उदय भान सिंह ने जनपद में चल रहे सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने सांसद, विधायक, सभासद, ग्राम प्रधानों व जनपद के सभी डाक्टरों से आग्रह किया कि वह टीबी मरीजों को समय-समय पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने कहा कि जनपद में पहले भी लोगों ने टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सराहनीय सहयोग किया है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने दो टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया। उन्होंने आमजन से भी अभियान में सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दवा के साथ उचित पोषण भी दिया जाए, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.