संतकबीरनगर, अप्रैल 22 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। टीबी के मरीजों के इलाज के लिए लैब की जांच के अलावा अब एक्स-रे पर जोर दिया जा रहा है। एक्स-रे अस्पतालों में किया जाता था, लेकिन अब मिनी एक्स-रे मशीन राजकीय टीबी क्लीनिक में आपूर्ति कर दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में अब गांव में कैंप लगाकर संभावित टीबी के मरीजों की जांच की जाएगी। जांच में पुष्टि होते ही मरीज की फौरी तौर पर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए मरीज को जांच और इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।शर्म और संकोच की वजह से लोग टीबी के मरीज जांच और इलाज से कतराते हैं। यह भी पढ़ें- टीबी बीमारी पहचान में वरदान साबित हो रही है अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन : डॉ सुमित कुछ लोग अज्ञानता की वजह से अस्पताल में जांच के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। अब ऐसे मरीजों को चिन्हित करने के लिए शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.