टीबी मरीजों को किया गया चिन्हित
चंदौली, मई 16 -- नौगढ़। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में शुक्रवार को केसार एवं चिकनी गांव में टीबी रोग के संभावित मरीजों की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच कराने के प्रति जागरूक करके संदिग्ध मरीजों का एक्स-रे कर आवश्यक परामर्श दिया। नोडल अधिकारी एचईओ उमेश प्रसाद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी मरीजों की समय से पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है। टीम में एचईओ उमेश प्रसाद, जयप्रकाश, शिवकुमार, भगवान यादव आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त अभियान के तहत किया जागरूक यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.