टीबी मरीजों के संपर्क में आए 78 हजार लोग, मिलेगा प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट
बरेली, मार्च 24 -- टीबी मरीजों के संपर्क में आए 78 हजार से अधिक लोग भी संक्रमण के खतरे में हैं। उन्हें बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट दे रहा है, लेकिन जिले में इसकी रफ्तार धीमी है। 50 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट नहीं मिल सका है। टीबी संक्रमण से मुक्ति के लिए कई साल से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देश पर जिले में आशंकित इलाकों में शिविर लगाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। जिले में इस समय करीब 19 हजार टीबी संक्रमित मरीज हैं, जिनका पोर्टल पर पंजीकरण है। मरीजों की देखरेख करने वाले, उनके साथ प्रत्यक्ष संपर्क में रहने वाले लोगों को भी संक्रमण का खतरा होता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट भी दिया जा रहा है। जिले में 78 हजार से अधिक ऐसे लोग चिह्नित किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.