टीबी मरीजों के बीच 93 पोषण टोकरी का वितरण
लातेहार, अगस्त 24 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में टीबी मरीजों को सीसीएल के सहयोग तथा सिनी संस्था के माध्यम से अतिरिक्त पोषण टोकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 93 पोषण टोकरी बांटी गईं। कार्यक्रम में चिकित्सक अशोक कुमार एसटीएस राजीव कुमार के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने,पौष्टिक भोजन करने और समय समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार अवधि में अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करना है। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि पोषण टोकरी से मरीजों की ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.