टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण बैग का वितरण, छह माह तक मिलेगा पोषाहार
पूर्णिया, जुलाई 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता। निक्षय पोषण योजना के तहत अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में मंगलवार को टीबी रोग से ग्रसित आठ मरीजों के बीच पोषण बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की उपस्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती, कार्यालय सहायक संतोष कुमार झा, जीएनएम बेला पीवी, जीएनएम पूजा तथा लैब टेक्नीशियन रंजीत कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने-अपने गोद लिए मरीजों को पोषण बैग प्रदान किया। निक्षय पोषण मित्र के रूप में अस्पताल कर्मियों ने एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: टीबी मुक्त भारत अभियान : 60 से अधिक टीबी मरीजों को स्वस्थ्य होने के लिए उपलब्ध कराई गई पो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.