आरा, जुलाई 21 -- आरा, हिप्र.। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र पहल के माध्यम से टीबी मरीजों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ रवि रंजन, जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ ए अहमद सह अहमद डायबिटीज केयर सेंटर के प्रोप्राइटर ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी के सात मरीजों को निक्षय पोषण किट प्रदान कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। निक्षय मित्र पहल के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करा उनके उपचार को प्रभावी व सफल बनाया जा सकता है। साथ ही लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने और ...