बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। भारत सरकार की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में टीबी के मरीजों के उपचार से संबंधित जानकारी के लिए टीम का गठन किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि बागपत जनपद में गुरुवार को कंसल्टेंट डॉ. फरद मोहन ने पड़ताल की। वर्ष 2024 में टीबी से ठीक हुए 12 मरीजों को चिन्हित किया। डॉ. फरद मोहन ने टीम के साथ मरीजों के घर जाकर उपचार से संबंधित जानकारी ली। टीबी को ठीक करने में स्वास्थ्य विभाग का क्या रोल रहा है। उन्होंने इलाज में किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, इसकी जानकारी ली। टीबी विभाग के कर्मचारी साथ रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.