कन्नौज, जनवरी 13 -- कन्नौज। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में टीबी मरीजों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं कंबल व पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को ठंड से राहत प्रदान करने के साथ-साथ उनके पोषण स्तर में सुधार करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी, वाई.के. मंजुल, डॉ. रवि सिंह सहित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधि डॉ. सरित द्विवेदी, मनोज सविता एवं पूनम द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा टीबी मरीजों को कंबल एवं पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा उन्हें समय पर दवा लेने संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.