टीबी मरीजों की जानकारी फोटो के साथ ऐप पर अपलोड होगी
नोएडा, जून 17 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के 15 हजार से अधिक टीबी के मरीजों की जानकारी फोटो के साथ टीबी ऐप पर अपलोड होगी। इसके साथ ही आधार नंबर भी जुड़ जाएगा, जिससे मरीजों की सभी जानकारी ऐप पर उपलब्ध हो जाएगी। इस व्यवस्था के लिए जल्द ही ऐप के माध्यम से मरीजों के फोटो खींचकर सत्यापन शुरू कर दिया जाएगा। मरीजों की जानकारी ऐप पर अपलोड होने के बाद उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाले एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। आधार कार्ड के फोटो से मरीजों के फोटो का मिलान होना चाहिए। इसके बाद ही जानकारी अपलोड होगी। टीबी मरीजों को प्रत्येक महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं। टीबी विभाग के पास इस काम में सबसे बड़ी परेशानी 15 हजार मरीजों का फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड करना होगा। इसमें कई ऐसे मरीज भी हैं जो स्वस्थ हो चुके हैं और दवा लेने अब नहीं आते। ऐसे में उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.