गाज़ियाबाद, जुलाई 7 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। टीबी मुक्त अभियान के तहत शासन से जारी प्रदेशव्यापी रैंकिंग में गाजियाबाद ने टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, टीबी मुक्त भारत अभियान ऐप की रैंकिंग में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि वर्तमान में जिले में 25,594 मरीज उपचाराधीन हैं। 24 मार्च 2026 से पांच जुलाई 2026 के बीच जिले में 34,385 व्यक्तियों का एनरोलमेंट किया गया। इस दौरान संदिग्ध मरीजों की पहचान और समय पर जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। निर्धारित अवधि में 30,472 एक्स-रे तथा 13,532 ट्रूनेट और सीबीनेट जांचें कराई गईं। इन जांच के आधार पर 5,545 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई, जिन्हें समय पर उपचार से जोड़ा गया। सीएमओ डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने कहा कि ...