चतरा, अप्रैल 21 -- इटखोरी प्रतिनिधि। टीबी जैसे बीमारी से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार में तेजी ला रही है। आकांक्षी प्रखंड मयुरहंड स्वास्थ्य केंद्र में अंतर्गत पकरिया उपस्वास्थ्य केंद्र में 55 मरीजों का जांच किया गया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में एक्सरे टेक्नीशियन मुरारी कुमार समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाया। इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तकनीक के उपयोग से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान संभव हो पा रही है, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज हुई है। यह भी पढ़ें- 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम शुरू यह मशीन मौके पर ही फेफड़ों की जां...