पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। क्षय रोग के खिलाफ जंग में जिले ने बड़ी जीत दर्ज की है। अलग-अलग ब्लॉक के 24 गांव टीबी मुक्त हो गए हैं। यह स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि मानी जा रही है। आज विश्व क्षय रोग दिवस पर इन गांवों के प्रधानों और अन्य जनसहभागिता से जुडे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने देश को क्षय रोग मुक्त करने के लिए कई तरह के अभियान चला रखे हैं। मरीजों की सेहत संवारने और जल्द ठीक करने के लिए पोषण किट की भी व्यवस्था की जा रही है। समय समय पर चलने वाले अभियान में टीमों ने पिछले कई महीनों से गांव-गांव सघन अभियान चलाया। घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की गई। तत्काल जांच कराई गई और पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। नियमित दवा, काउंसलिंग और फॉलोअप से मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ किया गया। इसी का परिणाम है कि इस बार जिल...