टीबी पर बड़ा अभियान: जिले में 2.90 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग
मधुबनी, जुलाई 14 -- मधुबनी। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिले में 14 अगस्त तक 2 लाख 90 हजार 15 उच्च जोखिम वाले लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। राज्य सरकार ने पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों की जांच का लक्ष्य तय किया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच, उपचार, पोषण सहायता और संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत शहरी स्लम, महादलित टोले, अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास, जेल, वृद्धाश्रम, अनाथालय, जुवेनाइल होम, गंभीर कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, मधुमेह और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों सहित अन्य उच्च जोखिम वाले समूहों की प्राथमिकता के आधार पर स्क्रीनिंग होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.